Jehanabad

Feb 20 2023, 17:10

उपेन्द्र कुशवाहा हमेशा स्वयं हित की राजनीति करते हैं : दिलीप कुशवाहा*

    

जहानाबाद : जदयू मुख्य प्रवक्ता दिलीप कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा को नई पार्टी बनाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपने व्यक्तिगत स्वार्थ में बार-बार दल बदलने और कुशवाहा समाज को मोहरा बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को सभी राजनीतिक दलों और खासकर बिहार का कुशवाहा समाज पूरी तरह समझ चुका है। 

उपेंद्र जी ने अपने फायदे के लिए समाज को कई बार बेचा इसलिए उपेंद्र कुशवाहा के साथ समाज का मोह भंग हो चुका है।

बिहार का कुशवाहा समाज इतना बेबस और मूर्ख नहीं है की वह बार-बार उपेंद्र जी के इशारे पर उनकी राजनीतिक रोटी सेकने में मददगार बना रहे। 

कहा कि बिहार का कुशवाहा समाज अब उपेंद्र कुशवाहा से नफरत करने लगा है। अभी तक कई पार्टियों का गठन कर राजनीतिक रोटी सेकने का काम किया है। 

पार्टी बनाकर बड़ी पार्टियों को ब्लैकमेल कर स्वयं किसी न किसी सदन का सदस्य बनने का किया साथ ही साथ कुशवाहा समाज को ठगने का काम किया है। 

प्रवक्ता दिलीप कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र जी नीतीश कुमार जी के कृपा से समता पार्टी के मशाल चुनाव चिन्ह पर साल 2000 में बिहार विधान सभा का सदस्य बने और 2004 में विधानसभा के विरोधी दल के नेता बने। 

पुनः नीतीश कुमार जी ने 2005 के दोनों चुनावों में जदयू से टिकट दिया लेकिन दोनों चुनाव में कुशवाहा चुनाव हार गए। 

अति महत्वाकांक्षी होने के कारण श्री कुशवाहा ने 2006- 07 में नीतीश कुमार जी का साथ छोड़ कर शरद पवार जी के रा०क०पा० में शामिल होकर प्रदेश अध्यक्ष बने लेकिन एक दो वर्ष में ही उनका साथ छोड़ अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय समता पार्टी का गठन किया।

उस समय कुशवाहा समाज ने इनका पूरा सहयोग किया। लेकिन 2009 में पुनः अपने कार्यकर्ताओं को दरकिनार करते हुए नीतीश कुमार जी मे आस्था व्यक्त करते हुए जदयू में अपनी पार्टी रासपा का विलय कर दिया और नीतीश कुमार जी ने उन्हें 2010 में राज्यसभा भेजने का काम किया। 

कुशवाहा ने पुनः अपना रंग दिखाते हुए नीतीश कुमार जी को धोखा दिया और 2013 में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नाम से दूसरी पार्टी का निर्माण कर 2014 में बीजेपी के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री बन 2019 तक सत्ता का आनंद लेने का काम किया और पुनः 2019 में आज जिस लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र माननीय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी का विरोध कर रहे हैं। उन्हीं के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे। 

पुनः 2021 में उपेंद्र जी ने अपनी पार्टी को जदयू में विलय कर विधान परिषद गये। अगर उन्हें तनिक भी कार्यकर्ता और पार्टी का ख्याल रहता तो वो अपने निजी स्वार्थ में 2 - 2 बार पार्टी का विलय नहीं करते। 

प्रवक्ता कुशवाहा ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा जी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से इतना ही दर्द है तो नीतीश कुमार जी के कृपा से विधायक, राज्यसभा और विधान परिषद के का जो पेंशन और वेतन भत्ता का लाभ ले रहे हैं उसका त्याग कर देना चाहिए।

जहानाबाद से बरुण कुमार

Jehanabad

Feb 20 2023, 16:33

उपेन्द्र कुशवाहा के जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का शशि कुशवाहा ने किया स्वागत, कही यह बात

जहानाबाद : विश्व समाजिक न्याय दिवस के दिन उपेन्द्र कुशवाहा ने सोमवार को ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जदयू के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर राजनितिक भवर में फसे बिहार बचाने का निर्णय व जो संकल्प लिया हैं। वह स्वागतयोग्य एवं ऐतिहासिक हैं!

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के निर्णय का स्वागत करते हुए जदयू नेता शशि कुशवाहा ने कहा है कि उपेन्द्र कुशवाहा जमीर बेचकर अमीर नहीं बनने वाले व्यक्ति हैं!

कहा कि बिहार की मौजूदा हालात में उपेन्द्र कुशवाहा ने राजनितिक असमानता,समाजिक असमानता एवं भेद भाव को जड़ से मिटाने का जो निर्णय लिया हैं वह स्वागत योग्य हैं! उनका यह राजनीतिक फैसला से देश व प्रदेश के करोड़ों लोगों के बिचारों एवं प्रतिष्ठा को नीलाम होने से बच गया हैं!

शशि कुशवाहा ने बिहार के समाजिक न्याय एवं अमन पसंद लोगों से आग्रह किया हैं कि आईए बिहार के नव निर्माण में उपेन्द्र कुशवाहा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए उनके हाथों को मजबूत करें।

उन्होंने कहा हैं कि जिस तरह से प्रदेश में क़ानून का राज का अलाप रगने वालो के सामने विधि वयवस्था के धज्जिया उड़ रही हैं। वह प्रदेश की सरकार पर जोरदार तमाचा हैं।

पटना के जेठुली गाँव में दिन के उजाले में दर्जनों राउंड गोली चलाकर पाँच लोगों को गोली मार दी जाती हैं जिसमे दो लोगों की मौत हो जाती हैं। जिससे बिहार की पूर्व ख़ौफ़नाक मंजर ताजा हो जाती है! छपरा एवं पटना की घटना पूर्व में घटित बिहार की जातीय उन्माद के घावो को ताज़ा कर देती है।

जहानाबाद से बरुण कुमार

Jehanabad

Feb 20 2023, 15:34

कुर्मा संस्कृति विद्यालय में विज्ञान प्रर्दशनी का हुआ आयोजन, राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की

जहानाबाद : कुर्मा संस्कृति स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के अवसर पर रखते हुए राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस, जिला जहानाबाद के प्रतिनिधि मण्डल ने बच्चों के प्रदर्शन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए अपना मंतव्य व्यक्त किया। 

आज कुर्मा संस्कृति विद्यालय में विज्ञान, कला, साहित्य, गणित, समाजशास्त्र,कंप्यूटर साइंस तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस विषयों पर भव्य प्रदर्शनी में दो सौ से ऊपर प्रदर्श द्वारा बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और नयी सोच का अद्भुत समायोजन कर सभी को चकित कर दिया।

शिक्षक बैंकटेश कुमार, मनीष ठाकुर, राजीव कुमार, सीमा चौधरी, प्रियंका चौहान, अनिल भगत, स्वाति प्रकाश के कुशल मार्गदर्शन में सभी कक्षाओं ने एक दूसरे से बेहतर करने की स्वस्थ भावना को प्रदर्शित करते हुए एक से बढ़ कर एक मॉडल और प्रोजेक्ट को प्रदर्शनी का हिस्सा बनाया। 

ज्यादातर मॉडल वर्किंग थे। मूल्यांकन की जिम्मेदारी स्थानीय भौतिकी शिक्षक राजू कुमार ने निभाई. राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस से उपध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सलाहकार राधाकृष्ण शर्मा, शैक्षणिक समन्वयक उदयशंकर मिश्र, जिला समन्वयक श्रीकांत शर्मा, पंकज कुमार, राजीव कुमार आदि शामिल हुए। 

जहानाबाद की ट्रैफिक समस्या का समाधान पर बना प्रोजेक्ट विशेष आकर्षण का केंद्र बना. आदित्य ने विस्तार से अपनी बात रखी और अपने लिए प्रशंसा बटोरी। 

चेयरमैन शंकर कुमार ने बच्चों में नया कुछ करने का ज़ज़्बा कैसे विकसित हो, इसके लिए विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा एक्टिविटी कराने पर बल दिया।

निदेशक ओम नारायण ने कुर्मा संस्कृति स्कूल में राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन के लिए साइंस कांग्रेस, जहानाबाद को अपना सम्पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए बच्चों के कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। 

प्रदर्शनी के प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और मेडल द्वारा सम्मानित किया जायेगा, ऐसा विचार प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने रखते हुए पूरे विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए साधुवाद दिया।

जहानाबाद से बरुण कुमार

Jehanabad

Feb 20 2023, 12:23

एन ईऊ जे स॑घ की वार्षिक चुनाव को लेकर पत्रकारों की हुई बैठक

जहानाबाद : जिले के हुलासग॑ज प्रखंड क्षेत्र के ऊदेरास्थान बराज के अतिथि सभागार में जहानाबाद जिले के एन ईऊ जे स॑घ की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष देवे॑द्र कुमार के उपस्थिति में स॑घ जिला स्तर पर सा॑गठनीक चुनाव किया गया। 

वही मौके पर अरवल जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अमर के दिशा निर्देश के अनुसार जहानाबाद जिले के अध्यक्ष पद के लिए आभाष कुमार तथा उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार को मनोनीत किया गया।

वही बैठक में पत्रकारों के साथ कभी कभी बदसलूकी तथा अन्य तरह के घटनाओं पर विस्तृत रूप चर्चा किया गया। तथा नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट के सभी सम्मानित सदस्यों को आई कार्ड के साथ साथ कलम तथा डायरी से सम्मानित पत्रकार डॉ ललन कुमार द्वारा किया गया। 

वहीं निर्णय लिया गया कि किसी सम्मानित सदस्यों के साथ कभी कोई घटना घटती है तो स॑घ उसपर बिचार करते हुए निर्णय ले एवं आवश्यकता अनुसार कारवाई करे। 

बैठक की अध्यक्षता पत्रकार डॉ ललन कुमार तथा स॑चालन मनोज कुमार ने किया। बैठक में जहानाबाद जिले मुख्य रूप से बरूण कुमार,च॑दन कुमार,मनोहर सिंह,स॑योयक रमेश कुमार, सहित दर्जनों पत्रकार शामिल रहे।

जहानाबाद से बरुण कुमार

Jehanabad

Feb 20 2023, 11:42

जहानाबाद एवं अरवल जिले के पत्रकारिता जगत के स्त॑भ के आक्समिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा कर किया गया नमन

जहानाबाद : जिले के कोआपरेटिव बैंक के प्रा॑गन में अरवल तथा जहानाबाद जिले में पत्रकारिता के स्तम्भ कहे जाने वाले स्व सुशील कुमार की अकस्मात निधन पर वरिष्ठ पत्रकार स॑तोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्रधा॑जली सभा का आयोजन किया गया। 

वही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन का अध्यक्षता कर रहे स॑तोष श्रीवास्तव ने कहा कि

स्व सुशील कुमार जहानाबाद तथा अरवल जिले में अनेक अखबारों में काम बखुबी निभाई थी। तथा बड़ा ही निर्भीक रुप से अपनी लेखनी को कलम की धार से ‌अखबारो के पन्नों में जगह देना नहीं भुलते थे। 

उन्होंने कहा कि स्व कुमार बड़ा ही हंसमुख तथा सरल ब्यक्तिव की धनी थे।तथा अपने छोटे को प्यार,दुलार देने में नही थकते। चाहे जहानाबाद के या अरवल के पत्रकार सभी को सम्मान देना नही भुलते। वैसे दिल के धनी पत्रकार को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करता हूं। 

वही समाजिक कार्यकर्ता तथा हम पार्टी के नेता बिरेंद्र कुमार सिह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा, राजद कार्यक्रता रमेश कुमार यादव, समाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार पत्रकार दिनेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार,मनीष कुमार, प्रोफेसर ओम प्रकाश सहित दर्जनों पत्रकार समाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न पार्टी के नेता ने स्व कुमार के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा।

जहानाबाद से बरुण कुमार

Jehanabad

Feb 18 2023, 19:35

जहानाबाद: ॐ नमः शिवाय महामंत्र से गुंजायमान रहा गांधीमैदान*


जहानाबाद: महाशिवरात्रि के अवसर पर स्थानीय ऐतिहासिक गांधीमैदान में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शंखवादक श्री बिपिन मिश्रा ने विभिन्न वाद्ययंत्रों को बजाकर और शंखनाद कर लोगों को भक्तिरस और हर हर महादेव के जयकारे से गांधीमैदान में आमंत्रित किया। मौका था महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुमंगलम के तत्वावधान में जहानाबाद गाँधीमैदान में सवा करोड़ बार ॐ नमः शिवाय महामंत्र का सामुहिक जाप का जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 

सबसे पहले श्री बिपिन मिस्र जी के द्वारा दिव्य वैदिक मंत्रों के साथ भव्य शंख एवं डमरूनाद किया गया, तत्पश्चात आये हुये सभी भक्तों को हाथ में पुष्प देकर श्री चंद्रमौलि पाठक के द्वारा सवा करोड़ बार ॐ नमः शिवाय महामंत्र जाप के लिये संकल्प कराया गया। सामुहिक संकल्प के बाद ॐ नमः शिवाय का जाप शुरू हुआ। 

तेज धूप और गर्मी के बाबजूद 800 से अधिक भक्तों ने 225 माला जाप कर सवा करोड़ ॐ नमः शिवाय जाप का संकल्प पूरा किया। मनियाँवा के रहने वाले श्री अमरेश कुमार पंकज और उनके सहयोगी जप माला के साथ गिनती कर रहे थे। गिनती कर रहे लोगों द्वारा संकेत मिलने पर जाप को ध्यान करा कर विश्राम दिया गया।

 महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाला यह अपने तरह का एक अदभुत, अनुपम और अनूठा आयोजन है। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के शिष्य और सुमंगलम के संस्थापक श्री राकेश ने बताया कि सुंदरकांड पाठ की तरह प्रत्येक वर्ष अनवरत ॐ नमः शिवाय जाप भी महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी भक्तजनों का आभार प्रकट किया और सुंदर भक्तिमय आयोजन के लिए गांधीमैदान वासियों को साधुवाद दिया।

 उन्होंने उन्होंने बताया कि 2018 से ही गाँधीमैदान के श्री रामायण मंदिर में अखण्ड ज्योति प्रज्वलित है और यहाँ अखण्ड रामायण पाठ और अखण्ड सीताराम नाम संकीर्तन अनवरत चल रहा है।

जहानाबाद से बरुण कुमार

Jehanabad

Feb 18 2023, 14:51

*जहानाबाद: एलिवेटेड ट्राई जंक्शन के निर्माण को लेकर सांसद को मिली बधाई*


जहानाबाद: जदयू जिला अध्यक्ष शशि भूषण कुमार उर्फ गोपाल शर्मा जी ने सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जी बधाई देते हुए कहा शहर के अरवल मोड़ पर एलिवेटेड ट्राई जंक्शन के निर्माण से जहानाबाद के आम जनता को जाम एवं बरसात के मौसम में पानी भर जाने के कारण आना जाना मुश्किल हो जाता था।

प्रतिदिन सुबह शाम जाम की समस्या से जूझ रहे लोगो को राहत मिलेगी।इस ट्राई जंक्शन से जहानाबाद के पश्चिमी इलाका एवम अरवल, सहार ,बक्सर की ओर से आने वाले लोगो को सहूलियत होगी ।

सांसद महोदय के अथक प्रयास से इस कार्ययोजना को मुकाम तक पहुंचाया।

बधाई देने वालो में महेंद्र कुमार सिंह,निरंजन केशव प्रिंस,रंगनाथ शर्मा, रामभवन सिंह कुशवाहा,अमित कुमार पम्मु, विनय कुमार सिंह,गुलाम मुर्तजा अंसारी,निरंजन कुमार अम्बेडकर, शम्भू शर्मा,मुरारी यादव,राजू पटेल,रणधीर पटेल, रामप्रवेश कुशवाहा,प्रेम कुमार पप्पु, संजय विश्वकर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने बधाई दी।

    

जहानाबाद से बरुण कुमार

Jehanabad

Feb 18 2023, 13:56

जहानाबाद जिले में पहली प्रगति कोल्ड स्टोरेज का पूर्व मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन।

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर रेलवे स्टेशन के निकट पूर्व मुख्यमंत्री शह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा संरक्षक माननीय जीतनराम मांझी जी ने जिले का पहला प्रगति कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन किये।

उन्होंने उद्घाटन के उपरांत उपस्थित जनसमूह को अपने सम्बोधन में कहा कि कोल्ड स्टोरेज खुलने से किसानों की समस्या का समाधान होगा।

किसानों की आलू बीज तथा आलू के लिए उपयुक्त जगह नहीं रहने से काफी कठिनाइयां का सामना उठाना पड़ता था।

वही प्रगति कोल्ड स्टोरेज को निरंतर आगे बढ़ने की कामना किये।

कोल्ड स्टोरेज के प्रोपराइटर पम्पी शर्मा ने कहा कि इससे जिलावासियों को काफी सुविधा प्रदान होगी। साथ में राष्ट्रीय सचिव चुन्नु शर्मा, जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, युवा नेता दीपक कुमार, इंजीनियरिंग देवेन्द्र माँझी, राजाराम मांझी, अखिलेश दांगी, जदयू गगन भूषण जी, प्रकाश कुमार, किशोरी माँझी, मनीष दांगी सहित और भी सम्मानित साथी मौजूद थे।

जहानाबाद से बरुण कुमार

Jehanabad

Feb 17 2023, 20:11

डीबीजीबी द्वारा ग्राम चौपाल और किसान सभा लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों को बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से कराया गया अवगत

जहानाबाद : दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा लगातार जिले में ग्रामीणों को बैंक द्वारा बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है इसी क्रम में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है।

इसी क्रम में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष अमैन गांव रात्रि में पहुंचकर लोगों को ग्राम चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्कीमों में प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित किसान क्रेडिट कार्ड योजनाओं की जानकारी देते नजर आए।

वही अध्यक्ष ने कहा कि अगर गांव में लोगों ने लोन ले रखा है और उनका खाता एनपीए हो गया है तो वह जल्द से जल्द बैंक में संपर्क कर अपने खाते को नियमित कराने का कष्ट करें वही दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा जहानाबाद जिले के मखदुमपुर क्षेत्र के आकोपुर और इंदरपुर गांव में भी किसान सभा का आयोजन किया गया। 

यहां भी ग्रामीणों और किसानों से बात कर उन्हें सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में बताया गया। 

इस मौके पर एल.डी.एम. जहानाबाद प्रशांत कुमार, डी.सी.ओ दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक विकास कुमार,अधिकारी ऋतिक रोशन, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, मखदुमपुर शाखा प्रबंधक श्री राम कुमार सहित कई शाखा के लोग मौजूद थे।

जहानाबाद से बरुण कुमार

Jehanabad

Feb 17 2023, 19:04

जदयू कार्यालय मे मनाई गई जननायक की पुण्यतिथि, जिलाध्यक्ष ने तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

जहानाबाद : जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि जिला जदयू कार्यालय में मनाई गई। इस मौकै पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

जिला अध्यक्ष ने कर्पूरी जी के विचारो को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

उन्होने कहा कि कर्पूरी जी के सपने को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा को आरक्षण देकर अतिपिछड़ा समाज को हक अधिकार देकर पूरा करने का प्रयास किया है।

इस पुण्यतिथि समारोह में पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा ,विद्यानंद विकल , शत्रुधन पासवान,बंटी चंद्रवंशी, महेंद्र कुमार सिंह,जय प्रकाश नारायण चंद्रवंशी,रंगनाथ शर्मा, रामभवन सिंह कुशवाहा, निरंजन केशव प्रिंस,अमित कुमार पम्मु,निरंजन कुमार अम्बेडकर ,मुरारी यादव, मनोज चंद्रवंशी,रणधीर पटेल, रामप्रवेश कुशवाहा,राजू पटेल,संजय विश्वकर्मा, विनय विद्यार्थी,राजेश कुमार शर्मा,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

      

जहानाबाद से बरुण कुमार